HomeEnvironment In Hindiरेड डाटा बुक | red data book

रेड डाटा बुक | red data book

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IUCN एक सूची जारी करता है जिसे रेड डाटा बुक (red data book) के नाम से जाना जाता है इसमें सभी प्रकार के जीवों की प्रजातियों का रिकार्ड रखा जाता है।
IUCN का पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union For Conservation Nature) होता है। इसे सन 1948 ई० में प्रकाशित किया गया था। इसका मुख्यालय स्वीट्जरलैंड में है।

red data book में प्रजातियों का रिकॉर्ड रखा जाता है इसमें तीन प्रकार के पेज का प्रयोग किया जाता है।

  1. हरा पेज (Green Page) :- इन प्रजातियों के ऊपर कोई खतरा नहीं रहता है।
  2. गुलाबी पेज (Pink Page) :- इन प्रजातियों के ऊपर खतरा रहता है।
  3. लाल पेज (Red Page) :- इस प्रकार के प्रजाति समाप्त होने वाले होते है या समाप्त हो चुके होते हैं।

विलुप्तप्राय प्राणियों की लिस्ट

विलुप्तप्राय प्राणियों की लिस्ट को 9 – वर्गों में विभाजित किया गया है जो निम्न प्रकार हैं –
  1. विलुप्तप्राय श्रेणी
  2. वन से विलुप्त
  3. अतिसंकटग्रस्त
  4. संकटग्रस्त
  5. संकटापन्न
  6. संकटमुक्त
  7. आँकड़ा पर्याप्त नहीं
  8. अनाकलित
  9. संवेदनशील
कुछ ऐसी प्रजातियाँ जिसका कोई भी सदस्य जीवित न हो तथा विश्व के सभी आवासों में इनकी संख्या न के बराबर हो, तो उसे विलुप्तप्राय श्रेणी के अंतर्गत रखा जाता है जो निम्न प्रकार हैं –
  1. डायनासोर
  2. डोडो (मारीशस)
  3. ब्लू वक
  4. मैमूथ
  5. Tasunanian Tiger
इसके अतिरिक्त अतिसंकटग्रस्त की श्रेणी में आने वाले जीव जन्तु की कुछ ऐसी प्रजातियाँ होती हैं। जो पूरी तरह से विलुप्त नहीं होती हैं बल्कि वनों से लुप्त होने की कगार पर पायीं जाती हैं। जिसे संकटग्रस्त की श्रेणी में रखा जाता है।
परन्तु यह अपने आवासों से भी विलुप्त के कगार पर हो तो उसे अतिसंकटग्रस्ट की श्रेणी में रखा जाता है।
 
IUCN data के अनुसार, यदि कुछ ऐसी प्रजातियाँ हो जिनकी संख्या 10 वर्षो में 90% विलुप्त हो गई हो या संख्या की दृष्टि से 250 से कम हो, तो उसे अतिसंकटग्रस्त की श्रेणी में रख दिया जाता है।
इसके आलावा एक और मानक के अनुसार 3 वर्षो में 25% से कम प्रजातियाँ या संख्या की दृष्टि से 50 या 50 से कम संख्या पाए जाने पर उन्हें संकटग्रस्त की श्रेणी में रखा जाता है।

अतिसंकटग्रस्त की श्रेणी में आने वाले जीव जन्तु 

  1. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (पक्षी)
  2. हिमालय बटेर
  3. भारतीय चीता
  4. गिद्ध
इसे अलावा गंगाशार्क, घड़ियाल, उड़नगिलहरी, पग्मा हाँक (सूअर), सफेद पेट वाला वगुला, गुलाबी शिर वाला बतख, जेरडान कार्सर पक्षी, सपून साइबेरियन क्रेन आदि।

संकटग्रस्त प्रजातियाँ

  1. लाल पाण्डा
  2. शेर जैसी पूँछ वाला बन्दर
  3. नाचने वाला हिरन
  4. हिम तेंदुआ

क्रान्तिक संकटापन्न

क्रान्तिक संकटापन्न को गुलाबी पेज पर दर्शाया जाता है लेकिन संख्या पर्याप्त मात्रा में होने पर उसे हरे पेज में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

सम्पूर्ण पर्यावरण पढ़ें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Latest Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here