आनंदीबेन पटेल जीवनी – (Biography) up rajypal 2019
श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी यूपी के वर्तमान राज्यपाल है| इसके पहले यूपी के राज्यपाल रामनाईक थे जिनका कार्यकाल जुलाई 2014 से लेकर जुलाई 2019 तक था|
श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी यूपी के 28 वें राज्यपाल है| जो की गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं| और मध्यप्रदेश में राज्यपाल के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं|
श्रीमती आनंदीबेन पटेल एक निडर Leader हैं जो गुजरात में राजनीति के सम्बन्ध में ‘लौह महिला’ के रूप में जानी जाती हैं| ये बाहर जितनी कठोर और सख्त रहती हैं उतनी ही अन्दर से सरल स्वभाव की हैं| ये शाकाहारी हैं और पक्षिओं से बहुत प्रेम करती हैं|
चलिए अब हम लोग आनंदीबेन पटेल के जीवन से जुड़ी ख़ास बातों को विस्तार में जानते हैं –
पूरा नाम आनंदीबेन पटेल
जीवन साथी का नाम मफ़तलाल पटेल
जन्म 21 नवम्बर 1941, खरोद गाँव, मेहसाणा जिला, गुजरात
पिता का नाम जेठाभाई पटेल
माता का नाम मेनाबेन पटेल
बच्चे अनार पटेल ( बेटी ), संजय पटेल ( बेटा )
पढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएट
व्यवसाय राजनेता, शिक्षक
नागरिकता भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी
धर्म हिन्दू
आनंदीबेन पटेल जी का शुरूआती जीवन
आनंदीबेन पटेल जी वर्ष 1965 में अपने पति के साथ अहमदाबाद आ गई जहाँ पर उन्होंने विज्ञान विषय के साथ अपनी स्नाकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 1970 में अहमदाबाद के मोहनीबा कन्या विद्यालय में एक शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य प्रारम्भ कर दिया|
महत्वपूर्ण तथ्य
- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं
- मध्यप्रदेश में राज्यपाल के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं|
- एथलेटिक्स में उच्च स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ‘बीर वाला’ पुरूस्कार से सम्मानित किया गया|
- यूपी के 28 वें राज्यपाल है|
पुरस्कार
- वीरता पुरस्कार ( 1987 )
- गुजरात में एक अच्छे शिक्षक के रूप में राज्यपाल पुरस्कार ( 1988 )
- एक अच्छे शिक्षक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार ( 1989 )
- सरदार पटेल पुरस्कार ( 1999 )
- विद्यागौरव पुरस्कार वर्ष ( 2000 )
- बीर वाला पुरस्कार
- चारुमति योद्धा पुरस्कार
इसे भी पढ़ें